Ans. महादेवी वर्मा छायावाद के आधार स्तम्भों में से एक हैं। अज्ञात प्रियतम के प्रति वेदना भाव की अभिव्यक्ति उनके काव्य में प्रमुखता से हुई है। वेदना और करुणा की प्रधानता के कारण ही महादेवी जी को आधुनिक मीरा कहा जाता है। अज्ञात प्रियतम के प्रति विरह वेदना की भावना के कारण ही उनके काव्य में रहस्यवाद की प्रमुखता है। उनकी कृतियां- नीहार, रश्मि,
नीरजा, सांध्यगत एवं दीपशिखा में सर्वत्र वेदना व्याप्त है। विरह प्रेम का उदात्त है तथा प्रेम की कसौटी है। कबीर की विरहिणी आत्मा इसी का सम्बल लिए हुए प्रियतम से मिलन को अधीर है तो यही विरह मीरा का
सर्वस्व बनकर उसे कृष्ण के प्रेम में दीवाना बना रहा है। घनानन्द के काव्य में यही प्रेम सुजान के प्रति विरह भाव के रूप में दिखाई देता है तो यही विरह 'आँसू' बनकर प्रसाद की आंखों से बरस रहा है। इसी विरह वेदना ने महादेवी जो को व्यग्र बनाकर उन्हें अपनी तुलना 'नीर भरी बदली' से करने को विवश कर दिया है
"मैं नीर भरी दुःख की बदली
परिचय इतना इतिहास यही
उमड़ी कल थी मिट आज चली ॥"
महादेवी वर्मा की विरहानुभूति अत्यन्त उन्नत एवं उत्कृष्ट है, जिसमें प्रेम का आवेग है, वेदना की तीव्रता है और व्यथित चित्त की मनोदशाओं का निरूपण है। महादेवी जी की मान्यता है "दुःख मेरे निकट जीवन का ऐसा काव्य है जो सारे संसार को एकसूत्र में बांधकर रखने 4 की क्षमता रखता है।...मनुष्य सुख को अकेले भोगना चाहता है, किन्तु दुःख सबको बांटकर विश्व जीवन में अपने जीवन को, विश्व वेदना में अपनी वेदना को इस प्रकार मिला देना चाहता है, जिस प्रकार एक जल बिन्दु समुद्र में मिल जाता है।" महादेवी वर्मा की विरहानुभूति का निरूपण निम्न शीर्षकों में किया जा सकता है
(1). प्रेम वेदना की गहनता:-- महादेवी वर्मा के काव्य में प्रेम वेदना की गहनता सर्वत्र विद्यमान है। वेदना उन्हें इतनी प्रिय है कि वे उसका साथ नहीं छोड़ना चाहती हैं, क्योंकि इसी वेदना के माध्यम से उन्होंने सर्वशक्तिमान चेतनामय ईश्वर का दर्शन किया है। यथा
"मेरे बिखरे प्राणों में सारी करुणा ढुलका दो,
मेरी छोटी सीमा में अपना अस्तित्व मिटा दो।
पर शेष नहीं होगी यह मेरे प्राणों की क्रीड़ा,
तुमको पीड़ा में ढूंढ़ा तुममें ढूंदूंगी पीड़ा।"
(2). करूणा की प्रधानता- विरह की तीव्रानुभूति के कारण महादेवी वर्मा जी के हृदय में अपार करूणा दिखाई पड़ती है। महादेवी जी के समय का निराशावाद भी इस करूणा को उत्पन्न करने में सहायक सिद्ध हुआ। करूणा का भाव कवियित्री के अनुसार अत्यन्त पवित्र है, उसकी स्पर्श छाया से दुःख भी निखर उठता है। यथा
"शून्य मन्दिर में बनूंगी आज मैं प्रतिमा तुम्हारी ।
अर्चना ही शूल भोले, क्षार दूंग जल अर्ध्य हो लें
आज करूणा स्नात उजला दुःख ही मेरा पुजारी ।"
(3)नारी सुलभ सात्विकता :---- महादेवी जी के हृदय में वेदना की कोमल भावनाओं के साथ-साथ नारी हृदय को स्वाभाविक सात्विकता भी समाहित है। उनके गीतों की प्रेम वेदना न द्वेष है, न घृणा है, न कटुता है, न प्रतिकार। यदि है तो केवल वेदना, जिसमें उनका अपना नहीं बल्कि समस्त मानव जाति का असीम शोक समाया हुआ है। उनकी करूण पुकार में नारी हृदय की वेदना का स्पष्ट अंकन दोख पड़ता है। यथा
"जो तुम आ जाते एक बार
कितनी करूणा का तार-तार अनुराग भरा उन्माद राग, आंसू लेते वे पद पखार !
(4) महादेवी की आध्यात्मिकता:-- महादेवी वर्मा की विरहानुभूति अध्याता प्रधान है किन्तु वह परम्परागत धार्मिक भावनाओं से न जुड़कर मनुष्य के जीवन के जीवन से अधिक जुड़ी है। अलौकिक के साथ उनकी लौकिक प्रणयानुभूति का समांजस्य उनकी भाव की सफल अभिव्यक्ति करता है। अपनी इसी आध्यात्मिक अनुभूति के कारण वे अपने अज्ञात प्रियतम को लौकिक वस्तुओं में खोजती हैं। यथा
"कुमुद दल से वेदना के दाग को पोंछती जब आंसुओं से रश्मियां
, चौंक उठती अनिल के निश्वास छ, तारिकाएं चकित-सी अनजान-सी,
तब बुला जाता मुझे उस पार जो दूर के संगीत-सा वह कौन है?"
(5). भक्ति की तन्मयता:---- महादेवी जी के काव्य में आध्यात्मिकता के साथ-साथ भक्ति भाव भी मुखरित होता है। भक्तिभाव से पूजा अर्चना करने के लिए देव की प्रतिमा के शृंगार की सारी सामग्री सजा कर वे पूजा-अर्चना में लीन हो जाती हैं। हां सामग्री का रूप सामान्य भक्त को सामग्री से भिन्न है, किन्तु पूजा का भाव वही है। यथा---
क्या पूजा क्या अर्चन रे?
उस असीम का सुन्दर मन्दिर मेरा लघुतम जीवन रे।
मेरी श्वासें करती रहतीं नित प्रिय का अभिनन्दन रे॥
इस पूजा अर्चना में पार्थिवता नहीं है, किन्तु तन्मयता वही है जो एक भक्त में होती है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि महादेवी के काव्य में उपलब्ध वेदना भक्ति की तन्मयता से परिपूर्ण है।
(6)विरह वेदना की निरन्तरता :-- महादेवी के काव्य में विरह भावना का अविरल प्रवाह है. उसमें नदी की तीव्र धारा के समान अज्रस स्रोत है। उनका हृदय सिन्धु वंदना भाव से निरन्तर उद्वेलित होता रहता है इसलिए उसमें से भावानुभूतियों का अवरिल, शाश्वत एवं अजस्र
प्रवाह होता रहता है। महादेवी की विरह वेदना कृत्रिम न होकर स्वाभाविक है। इसीलिए वे अपने जीवन-दोप के साथ स्वयं भी प्रज्वलित रहने की कामना करती हैं। वे इस जीवन द्वीप से प्रियतम के पथ को आलोकित करना चाहती है!
मधुर मधुर मेरे दीपक जल
युग-युग प्रतिदिन प्रतिक्षण प्रतिपल,
प्रियतम का पथ आलोकित कर।
वे मिलन नहीं चाहतीं और चिर विरह की साधना करना चाहती हैं। उनके व्याकुल प्राणों का संगी तो केवल अँधेरा ही है -
शून्य मेरा जन्म था अवसान है मुझको सबेरा।
प्राण आकुल के लिए संगी मिला केवल अंधेरा॥
मिलन का मत नाम ले मैं विरह में चिर हूँ।
सारांश यह है कि महादेवी की विरहानुभूति में गहन प्रेम वेदना का तत्व व्याप्त है। वे करूणा से ओतप्रोत विरह की ऐसी कवयित्री है जो अज्ञात प्रियतम की खोज में लीन है। उनके विरह में आध्यात्मिकता, पावनता, सात्विकता एवं उदानता है।
यह विरह वेदना, मौन, नीरव तथा एकाको है इसीलिए वह असीम, अजम्र एवं अवरित है। उनका क्रन्दन भी मूक है। पना जी ने उनको विरह वेदना पर टिप्पणी करते हुए लिखा है-"यह तो वेदना के साम्राज्य को एकछत्र साम्राज्ञी है। और कोई सुख उन्हें आत्म विस्मृत या आत्म तन्मय होने को नहीं चाहिए। सुख तो क्षणजीवी है,
वेदना हो चिरस्थायी, चिरव्यापी एवं चिरस्पृहणीय है।" निश्चय ही महादेवी का सागर लहरा रहा है जो अनेक रत्नों से भरा हुआ है। वे वेदना की साम्राज्ञी कही जा हैं। काव्य में वेदना

0 Comments