Ad Code

Flower

Ticker

6/recent/ticker-posts

महादेवी की प्रतीक योजना पर प्रकाश डालें।


Ans. कविता में प्रतीकों का सहारा कवि को वहां लेना पड़ता है जहां सामान्य भाषा में प्रभावी अभिव्यक्ति करना सम्भव नहीं हो पाता। कभी-कभी कुछ 'शब्द' अपना प्रतीकार्य व्यक्त करते हुए 'रूढ़' बन जाते है जैसे कबीर के पदों में 'हंस' जीवात्मा का प्रतीक है। इसी प्रकार वहां 'पति' 'परमात्मा' का प्रतीक तो 'दुलहिनि' जीवात्मा का प्रतीक बन गई है। वस्तुतः प्रतोको के माध्यम से काव्य में सूक्ष्म, अर्थव्यंजना एवं सौन्दर्य की सृष्टि की जाती है। 

कबीर ने अपनी रहस्यानुभूति को प्रतीकात्मक भाषा में अभिव्यक्त किया है। काहे री नलिनी तू कुम्हिलानी" इस पद में कबीर ने नलिनो (कमलिनी) को जीवात्मा के प्रतीक रूप में प्रयुक्त किया है। महादेवी जी को कविता में वेदना एवं रहस्यवाद की प्रधानता है। उन्होंने भी अपनी अनुभूतियों की अभिव्यक्ति में प्रतीकों का सहारा लिया है। प्रतीकात्मक भाषा का प्रयोग करके महादेवी जी ने एक और तो सूक्ष्म भावों एवं व्यापारों को अभिव्यक्त किया है तो दूसरी ओर उसमें कला का अपूर्व चमत्कार भी समाविष्ट कर दिया है। उदाहरण के लिए उनका निम्न गीत लिया जा सकता है

टूट गया वह दर्पण निर्मम 
किसमें देख संवा कुन्तल, अंगराग पुलकों को मल-मल।
स्वप्नों से आंजू पलकें चल, किस पर रीझू किससे रूठू ?
भर लूं किस छवि से अन्तरतम टूट गया वह दर्पण निर्मम॥

  यहां 'दर्पण' माया का प्रतीक है। माया का यह दर्पण जब टूट जाता है तो जीवन की दिशा और दशा दोनों ही बदल जाती हैं। इसी प्रकार कवयत्री ने निम्न गीत में 'दीपक' को अपने जीवन का प्रतीक मानकर उसे निरन्तर प्रियतम के पथ को आलोकित करने का सुझाव दिया है।

मधुर मधुर मेरे दीपक जला

युग-युग प्रतिदिन प्रतिक्षण प्रतिपल, 

प्रियतम का पथ आलोकित कर

महादेवी जी ने प्रकृति का प्रयोग भी प्रतीक योजना के लिए किया है। निम्न गीत में उन्होंने दीपक को विरह वेदना में प्रज्वलित जीवन का प्रतीक माना है।

यह मन्दिर का दीप इसे नीरव जलने दो।

रजत शंख घड़ियाल स्वर्ण वंशी वीणा स्वर,

गये आरती वेला को शत-शत लय से भर,
जब था कल कण्ठों का मेला विहंसे उपल
 तिमिर था खेला।

अब मन्दिर में इष्ट अकेला इसे अजिर का शून्य गलाने को गलने दो।


 विरह व्यथित जीवन प्रेम के मन्दिर का जलता हुआ दीपक ही तो है जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है। महादेवी जी के प्रतीक रूद अर्थ व्यक्त नहीं करते। सच तो यह है कि जब प्रतीक एक निश्चित अर्थ में रूढ़ हो जाते हैं तब वे कान्तिहीन एवं प्रभावहीन हो जाते हैं। कहीं-कहीं तो परम्परागत प्रतीक भी महादेवी जी के काव्य में उपलब्ध हो जाते हैं। यथा

कीर का प्रिय आज पिंजर खोल दो।
हो उठी हैं चंचु छूकर तीलियां भी वेणु सस्वर 

वंदिनी स्पंदित व्यथा ले सिहरता जड़ मौन पिंजर
आज जड़ता में इसी को बोल दो ॥

यहां स्पष्ट हो कोर (तोता) जीवात्मा का प्रतीक है और पिंजर (पिंजड़ा) शरीर का प्रतीक है। महादेवी जो ने 'साध्यगगन' को अपने जीवन का प्रतीक मानते हुए बड़ो सुन्दर कल्पनाएं इस गोत में की हैं

प्रिय सांध्य गगन मेरा जीवन।

यह क्षितिज बना धुंधला विराग।

 नव अरूण अरूण मेरा सुहाग ॥

 छाया सी काया वीतराग ॥

सुधि भीने स्वप्न रंगीले घन ॥

समग्रतः यह कहा जा सकता है कि प्रतीकों का प्रयोग करते हुए महादेवी जो ने अपने काव्य में रमणीयता का विधान किया है। प्रतीकात्मकता प्रायः सभी छायावादी कवियों की एक प्रमुख काव्यगत विशेषता मानी गई है।




Post a Comment

0 Comments

Ad Code