(a) houses
(b) village
Ans:--A
2. People in a neighbourhood live:
. पड़ोस के लोग रहते हैं:
(a) near one another ( एक दूसरे के पास)
(b) away from one another
(एक दूसरे से दूर)
Ans:--(A)
3. Good neighbours are: (अच्छे पड़ोसी हैं:)
(a) friendly
(b) unfriendly
Ans:--A
4. Good neighbours are (अच्छे पड़ोसी हैं)
(a) helpful
(b) selfish
Ans:--A
5. Good neighbours are: (अच्छे पड़ोसी हैं:)
(a) quiet (शांत)
(b)noise-making (शोर करना)
Ans:--A
Qno2.मेरा विद्यालय निबंध 400 शब्दों में
मैं गणपत सिंह उच्च विद्यालय कहलगाँव का छात्र हूँ। यह भागलपुर जिले के प्रसिद्धविद्यालयों में एक है ।
इसमें लगभग सात सौ छात्र और पचास शिक्षक हैं।
छात्र अनुशासित हैं । शिक्षकगण कर्तव्यनिष्ठ और प्रतिष्ठित विद्वान हैं। प्रधानाध्यापक भौतिकशास्त्र के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। वे शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुभवी व्यक्ति हैं।
इस विद्यालय की स्थापना स्वतंत्रता-पूर्व की अवधि में हुआ था। इस विद्यालय का नाम इस इलाके के प्रतिष्ठित जमींदार के नाम पर रखा गया है1
विद्यालय का भवन शानदार है। यह शहर के बीच में अवस्थित है। विद्यालय के तीन ओर सड़क है। रेलवे स्टेशन और डाकघर पास ही अवस्थित हैं।
वृक्षों का एक झुरमुट भी पास ही है। इसलिए ग्रीष्मकाल की तपती गर्मी में वातावरण शीतल रहता है। विद्यालय का भवन लंबी दूरी से ही देखा जा सकता है।
विद्यालय के दो खण्ड हैं-कनिष्ठ और वरिष्ठ। कनिष्ठ खंड में सातवीं तक की कक्षाएँ हैं । वरिष्ठ कक्षाएँ बारहवीं तक हैं। वर्ग नियमित तौर पर आयोजित होते हैं। कनिष्ठ वर्ग
मकान के एक अलग भाग में चलते हैं। सारे वर्गों में चार-चार खंड हैं।
कार्यालय,प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षकों के लिए अलग कमरे हैं एक प्रयोगशाला है जो सारी सुविधाओं से सुसज्जित है।
एक बड़ा पुस्तकालय है, जहाँ हमें अपनी जरूरत की नयी पुरानी किताबें मिल सकती हैं। चार सामान्य कक्ष हैं। वे कनिष्ठ और वरिष्ठ खण्डों के लड़के-लड़कियों के लिए हैं। इन्हीं कमरों में वाद-विवाद भी आयोजित होते हैं,!
अखबार, पत्रिकाएँ और आन्तरिक खेलों की सामग्रियाँ होती हैं। संगीत, नृत्य और मनोरंजन के लिए एक बड़ा कमरा है। बाह्य खेलों के लिए विद्यालय के पास एक बहुत बड़ा मैदान है।
इस मैदान में अक्सर टूर्नामेंट और पुस्तक मेला, सरस्वती पूजा और राष्ट्रीय त्योहारों का आयोजन धूमधाम से होता है। इस विद्यालय के शिक्षक ईमानदार और जिम्मेदार हैं। वे बहुत स्नेहपूर्ण भी हैं। वे हर छात्र का निजी तौर पर ध्यान रखते हैं।
वे छात्रों के दोस्त, दार्शनिक एवं पथप्रदर्शक का कार्य
करते हैं। यही कारण है कि छात्रों और शिक्षकों के बीच संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण रहता है ।
दोनों में एक प्रकार की मित्रता रहती है। यहाँ अध्यापन एक सुखद अनुभव है। विभिन्न परीक्षाफल भी शानदार रहते हैं । इससे स्पष्ट है कि क्यों यह विद्यालय जिले में सर्वोत्तम है।


0 Comments