Ad Code

Flower

Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रभाषा और राजभाषा में अंतर बताये।

Ans राजभाषा का अर्थ है राजा या राज्य को भाषा वह भाषा जिसमें शासक या शासन का काम होता है और राष्ट्रभाषा वह है जिसका व्यवहार राष्ट्र के सामान्य जन करते हैं। भा का प्रयोग क्षेत्र सीमित होता है, जैसे वर्तमानकाल में केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के व्यवसायी के अतिरिक्त, हिन्दी भाषा-भाषी प्रदेशों में राजकाज हिन्दी में होता है। तमिलनाडु, बंगाल, महाराष्ट्र या आन्ध्र प्रदेश की सरकार अपनी-अपनी भाषा में कार्य करती है, हिन्दी में नहीं राष्ट्रभाषा का क्षेत्र विस्तृत और देशव्यापी होता है। राष्ट्रभाषा सारे देश की सम्पर्क भाषा है।

राजभाषा को अभिव्यक्ति सीमित विषयों तक होती है-विधि, सरकारी परिवहन, प्रशासन आदि और यह अभिव्यक्ति क्रमशः रूद और रूक्ष हो जाती है। इसमें लालित्य, मुहावरेदारी या शैलो वैविध्य का कोई स्थान नहीं है हर दफ्तर की बनी बनाई शब्दावली है, वाक्यों का एक वर्ग है, जैसे-"इसका अवलोकन करके डाक द्वारा प्रेषित कर दें।" ऐसी भाषा कृत्रिम हो जाती है, उसमें संस्कृत के तत्सम शब्दों का बाहुल्य होता है। 

राष्ट्रभाषा का सम्बन्ध जीवन के प्रत्येक पह से है। इससे यह भी नहीं समझना चाहिये कि राजभाषा और राष्ट्रभाषा में परस्पर कोई लगाव नहीं है। राजभाषा राष्ट्रभाषा पर अपना प्रभाव डालती है। कारण यह है कि जो भी भाषा राजभाग के पद पर आसीन होती है. लोग उसी में शिक्षा पाना आवश्यक समझते हैं। युवावर्ग में उसा भाषा का बोलबाला होता है। कचहरी और सरकारी कार्यालयों से सम्पर्क रखने वाले लोगों वहीं भाषा जनसाधारण में प्रचलित हो जाती है। मध्ययुग में फारसी का और आधुनिक युग में अंग्रेजी का जो प्रभाव पड़ा है और आज भी पढ़ रहा है, वह सर्वविदित है। राजभाषा राष्ट्रभाषा की स्वाभाविक और आन्तरिक प्रगति में बाधा पहुँचाती है।
 
Qno2 पत्रों का प्रारूपण अर्थ और स्वरूप बताये।

Ans. प्रारूपण का अर्थ है- आवश्यक कार्रवाई के लिए किए गए टिप्पणी के बाद लिए गए निर्णय को संबंधित पक्ष तक पहुंचाने वाले पत्र का खाका या कच्चा रूप तैयार करना। सभी प्रकार के सरकारी और औपचारिक पत्रों के लिए सबसे पहले उसका एक कच्चा रूप तैयार किया जाता है। 

प्रारूपण का संबंध प्रायः टिप्पणी लेखन से है। वास्तव में टिप्पणी की प्रक्रिया पूरी होने और अंतिम निर्णय करने के बाद प्रारूपण की प्रक्रिया आरंभ होती है। प्रत्येक पत्र को भेजने की जिम्मेदारी किसी-न-किसी उच्च अधिकारी की होती है, निचला अधिकारी या सहायक स्तर का कर्मचारी पत्र का कच्चा रूप तैयार करने के बाद अनुमोदन के लिए उसे उच्च अधिकारी के पास भेजता है।

 प्रत्येक दृष्टि से उस प्रारूप की जाँच कर उच्च अधिकारी उसका अनुमोदन करता है। यदि तथ्य अथवा भाषा-शैली की दृष्टि से कोई कमी हो तो उच्च अधिकारी इस प्रारूप में कुछ संशोधन भी करवा देता है। अब यह अनुमोदित प्रारूप आवती का उत्तर देने के लिए तैयार हो जाता है। 

सभी प्रकार के आवश्यक संशोधन और परिवर्तन के बाद प्राप्ति अंतिम कच्चा रूप प्रारूप कहलाता है। इसे आलेखन प्रारूप-लेखन मसौदा लेखन भी कहते हैं। सरकारी कार्यों के लिए प्राय: हलके हरे या सफेद रंग का कागज प्रयुक्त होता है। इसके ऊपर बाई तरफ दो हाशिए होते हैं। इसे 'नोटशीट' कहते हैं। इसी 'नोटशीट पर आवश्यक कार्यवाही की जाती है। 



प्रारूपण के कुछ सामान्य नियम हैं:---

1. प्रारूपण अपने आप में स्पष्ट और पूर्ण होना चाहिए।

 2. प्रारूपण जहाँ तक हो सके, संक्षिप्त और सारगर्भित होना चाहिए।

3. लंबे तथा बोझिल वाक्यों से बचना चाहिए। घुमा-फिराकर या बढ़ा-चढ़ाकर बात नहीं करनी चाहिए। 

4. पत्र जिस अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी किया जा रहा है, प्रारूपण में उसका नाम, पदनाम कार्यालय अथवा मंत्रालय, टेलीफोन नंबर आदि देना अत्यंत आवश्यक है।

5. प्रारूप लिखते समय दोनों ओर पर्याप्त मात्रा में हाशिया छोड़ना चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर शब्द जोड़ने या व्याख्या करने में असुविधा न हो।

 6. तत्काल और प्राथमिकता के स्तर पर भेजे जाने वाले पत्रों के लिए प्रारूप पर 'तत्काल' अथवा 'प्राथमिकता' लिखना चाहिए।

 7. डाक से भेजा जाने वाला पत्र यदि महत्वपूर्ण हो अथवा उसके साथ कोई मूल्यवान आलेख, करार, सेवापंजी, चेक आदि प्रलेख भेजे जा रहे हों तो उनके औचित्य को देखते हुए उस पर 'पंजीकृत डाक', 'बीमाकृत लिफाफा' या 'डाक प्रमाणपत्र द्वारा अंकित होना चाहिए।

8. प्रारूप का अनुमोदन करने के बाद अधिकारी द्वारा उस पर अपने हस्ताक्षर करना अपेक्षित है।




Post a Comment

0 Comments

Ad Code