Ad Code

Flower

Ticker

6/recent/ticker-posts

मनुष्य में पाचन क्रिया का वर्णन करें अथवा मनुष्य में पाचन क्रिया को पाचन तंत्र को नामांकित चित्र के साथ समझाएं।,


उत्तर- मनुष्य की पाचन क्रिया निम्नलिखित चरणों में विभिन्न अंगों में पूर्ण होती है ( मुखगुहा में (Digestion in Mouth Cavity) मनुष्यमुख के द्वारा भोजन ग्रहण करता है।

मुख में स्थित दाँत भोजन के कणों को चबाते हैं जिससे भोज्य पदार्थ छोटे-छोटे कणों में विभक्त हो जाता है। लार-ग्रंथियों से निकली लार भोजन में अच्छी तरह से मिल जाती है।

 लार में उपस्थित एन्जाइम भोज्य पदार्थ में उपस्थित मंड को शर्करा में बदल देता है।  लार भोजन को लसदार चिकना और लुग्दीदार बना देती है, जिससे भोजन ग्रसिका द्वारा आसानी से आमाशय में पहुँच जाता है। 

आमाशय में (Digestion in Stomach) भोजन अब आमाशय में पहुँचता है। वहाँ भोजन का मंथन होता है जिससे भोजन छोटे-छोटे कणों में टूट जाता है। 


भोजन में HCL माध्यम को अम्लीय बनाता है तथा भोजन को सड़ने से रोकता है। आमाशयी पाचक रस में उपस्थित एन्जाइम प्रोटीन को छोटे-छोटे अणुओं में तोड़ देते हैं। 

छहणी में (Digestion in Duorlenum) आमाशय में पाचन के बाद भोजन ग्रहणी में पहुँचता है। यकृत से आया पित्त रस भोजन से अभिक्रिया कर वसा का पायसीकरण करता है।

 भोजन का माध्यम क्षारीय बनाता है जिससे अग्न्याशय से आए पाचक रस में उपस्थित एन्जाइम क्रियाशील हो जाते हैं। इससे भोजन में उपस्थित प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट एवं वसा पच जाते हैं।


(iv) दांग में (Digestion in leum)ग्रहणी में पाचन के बाद  जब भोजन क्षुदांत्र में पहुँचता है तो वहाँ औत्र रस में उपस्थित एन्जाइम बचे हुए अपचित प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट तथा वसा का पाचन कर देते हैं आँत की विलाई




द्वारा पचे हुए भोजन का अवशोषण कर लिया जाता है। अवशोषित भोजन रक्त में पहुँचा दिया जाता है। बड़ी आंत में (Digestion in Rectum) क्षुदांत्र में पाचन
अवशोषण के बाद भोजन बड़ी आँत में पहुँचता है।


 वहाँ पर अति  अवशोषण कर लिया जाता है। बड़ी आंत में भोजन का पार होता। भोजन का अपशिष्ट एकत्रित हो समय-समय पर मल के द्वारा निकाल दीया जाता है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code