Ad Code

Flower

Ticker

6/recent/ticker-posts

जीन चिकित्सा क्या है? एडीनोसीन डिएमीनेज की कमी का उदाहरण देते हुएइसका वर्णन करें। (What is gene therapy? Illustrate using the example of adenosine deaminase (ADA) defficiency?) Or, SCID (सीड) क्या है ?


Ans. जीन चिकित्सा  :- (Genetherapy): किसी दोषपूर्ण जीन का एक सामान्य, स्वस्थ एवं क्रियाशील जीन द्वारा प्रतिस्थापन विधि द्वारा आनुवांशिक रोगों की चिकित्सकीय विधि को जीन-चिकित्सा कहा जाता है।

 इस चिकित्सा द्वारा हंसिया समकोशिका अरक्तता (Sickle cell anaemia) & SCID जीन चिकित्सा द्वारा उपचार होता है। SCID एक विरल आनुवांशिक एकल उत्परिवर्तन जन्य रोग है जो एडिनोसीन डिएमीनेज एंजाइम (Adensoine Deaminase Enzyme ADA) के जीन में दोष उत्पन्न होने के कारण उत्पन्न होता है।  इस रोग मे रोगी में क्रियाशील टी-लिम्फोसाइट (T lymphocyte) अनुपस्थित होता है, फलतः आक्रमणकारी रोगजनकों के विरुद्ध प्रतिरक्षी प्रत्युत्तर (Immune responses) नहीं प्रदर्शित हो पाता है।

SCID की जीन चिकित्सा रोगी को क्रियाशील ADAउपलब्ध कराया जा सकता है जो आविष जैविक उत्पादों (Toxin biological products) को खंडित कर देता है। कार्यान्वयन : सर्वप्रथम SCID रोगी की अस्थि मज्जा से लिम्फोसाइट को निकालकर ADA एंजाइम संकेतन करनेवाली जीन की एक स्वस्थ कॉपी/प्रतिलिपि कोशिकाओं में प्रवेश करा दी जाती है। 

इस कार्य में विषाणु को रोगी की अस्थि मज्जा से प्राप्त स्तंभ कोशिकाओं (Stem cells) को संक्रमित करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इस क्रिया ही से कोशिकाओं में जीन की विद्यमान दोषपूर्ण प्रति के साथ-साथ अच्छी प्रति भी समाहित हो जाती है। अब इस स्तंभ कोशिकाओं को एक बार रोगी की अस्थिमज्जा में प्रवेश करा दिया जाता है। 

इसके बाद इन स्तंभ कोशिकाओं से बननेवाले लिम्फोसाइट में पूर्णतः कार्यशील ADA एंजाइम जीन उपस्थित होता है! जो रोगी के प्रतिरक्षा तंत्र (Immune system) में सामान्य भूमिका निभा सकता है। इसे निम्न रेखाचित्र द्वारा दर्शाया जा सकता है:!



Qno2पेल्टीयर प्रभाव को लिखें एवं व्याख्या करें। 
Ans. यदि दो भिन्न धातुओं के जोड़ से होकर धारा प्रवाहित करायी जाती है तो संधि पर या तो उष्मा का उत्पादन होता है या शोषण होता है। 

उसे Peltier ने Observe किया था। अतः इसे Peltier ef fect के नाम से जाना जाता है।  यह सीबेक प्रभाव का व्युत्क्रम प्रभाव है। पेल्टियर प्रभाव में ऊष्मा तारों के छोरों की संधि पर उत्पन्न होती है। लेकिन जूल प्रभाव में ऊष्मा पूरे ताप पर उत्पन्न होती है।  दो धातुओं के संधि से होकर एकांक आवेश के प्रवाहित होने से जोड़ पर जितनी ऊर्जा का शोषण या विकास होता है उसे पेल्टियर गुणांक कहते हैं।


यह गुणांक वोल्ट में व्यक्त धातुओं के जोड़ का वि०वा०बल है जिसे पेल्टियर : वि०वा०बल भी कहा जाता है।


Post a Comment

0 Comments

Ad Code