Ad Code

Flower

Ticker

6/recent/ticker-posts

'जीवन का झरना' शीर्षक कविता का भावार्थ लिखिए।(10+2)


उत्तर- महाकवि आरसी प्रसाद सिंह द्वारा रचित 'जीवन का झरना' शीर्षक कविता एक ऐसी जीवन में गतिशीलता प्रदान करनेवाली कविता है,!

 जिसमें कवि ने मानव जीवन तुलना निर्झर बहते झरने से की है। कवि ने बतलाया है कि जिस तेजी व रफ्तार से झरने का पानी बहता जाता है, उसी रफ्तार से मानव का जीवन भी गतिमान रहता है। 

कवि के कहने का भाव यह है कि व्यक्ति के जीवन में गति होनी चाहिए।

 जीवन में गति होगी, तभी व्यक्ति श्रेष्ठ से श्रेष्ठतर, उत्तम से उत्तम कार्य सफलतापूर्वक कर सकेगा। 

कवि का कथन कितना प्रासंगिक है“चलना है, केवल चलना है, जीवन चलता ही रहता है,मर जाना है— रुक जाना ही; निर्झर यह झरकर कहता है ।

 " झरने का जल कितना श्रेष्ठ और उदात्त 
    संदेश देता है ?

 यह संदेश, मानव जीवन उर्जस्थित और ऊर्जावान बनाने का रुचिर आह्वानवस्तुतः आरसी प्रसाद सिंह अपनी इस कविता में जिस प्रश्न पर विचार करते दिखलाई पड़ते हैं,!

 उसका उत्तर भी वे ही देते हैं, लेकिन उत्तर जान लेने के बाद पाठक के लिए कुछ भी जान पाना शेष नहीं रह जाता। 

कवि प्रश्न करता है कि यह जीवन क्या है ? 


उत्तर  कविस्वयं देता है. यह जीवन निर्झर है और मस्ती ही उसका पानी है। जीवन अपने दो छोरों सुख-दुःख को आत्मसात् करते हुए सतत गतिमान होता है।

 जीवन में सुख भी आते हैं, दुःख भी आते हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं होता कि सदैव सुखों की वर्षा होती रहे अथवा दुःखों का दारुण दावानल धधकता रहे । 

हाँ, जो व्यक्ति दुःखों से नहीं घबराता, कष्टों व संकटों के कंटकाकीर्ण पथ पर चलते हुए भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति में प्रयत्नशील रहता है, सफलता उसके निश्चित चरण चूमती है। जिस दिन व्यक्ति गतिहीन हो जाएगा, उस दिन उसके जीवन का अवसान हो जाएगा।

 रुक जाना ही मृत्यु को प्राप्त हो जाना है। प्रस्तुत कविता 'जीवन का झरना' में यह झरना गति का प्रतीक है।
कविवर आरसी प्रसाद सिंह झरने से प्रेरणा लेने के लिए आह्वान करते हैं ।

निष्कर्षतः, 'जीवन का झरना' शीर्षक कविता में मानव को निरंतर कर्म करने तथा आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी गयी है।  बढ़ना ही जीवन है। रुकना मृत्यु का द्योतक है। 

झरना झरकर यह प्रेरणा देता है कि हम जीवनगत विभिन्न परिस्थितियों से घबड़ाकर नहीं, बल्कि उनका कठोरता के साथ मुकाबला करें।
जीवन में तभी सच्ची सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code