उसे विनिमय या क्रॉसिंग ओवर (crossing over) कहते हैं। महत्व (Importance) : जीवों की नई जातियों के विकास में क्रॉसिंग ओवर का बहुत ही महत्व है। इसी प्रक्रिया के चलते माता तथा पिता के लक्षणों का विनिमय होता है जिसके फलस्वरूप अच्छे गुणोंवाली संतान उत्पन्न होती है। क्रॉसिंग ओवर एवं जीनों के पुनः समायोजन के कारण ही लैंगिक जनन करनेवाले जीवों में विभिन्नताएँ (variations) उत्पन्न होती है।
इसी आधार पर संकरण (hybridizations) द्वारा अधिक महत्ववाले नए जीन संयोजन पैदा किए जाते हैं।
क्रॉसिंग ओवर की आवृति से क्रोमोसोम का मानचित्र (mapping) तैयार किया जाता है।
Qno2. एम०टी०पी० (M.T.P.) पर टिप्पणी लिखें। इसकी खामियों क्या है? Or. सगर्भता का चिकित्सीय समापन क्या है ?
M.T.P
इस प्रकार अनचाहे गर्भ को पूर्ण काल पूरा होने के पहले ही अपनी इच्छा से चिकित्सकीय तरीके से खत्म कर देना चिकित्सकीय गर्भ की समाप्ति (एम०पी०टी०) कहलाता है।
भारतवर्ष में इसके लिए चिकित्सकीय गर्भ नियम (1971) है। इसमें 2002 में सुधार हुआ है।
इस कानून के अनुसार गर्भ की समाप्ति गर्भ शुरू होने से 20 सप्ताह के अंदर तक की जा सकती है। बशर्ते कि गर्भ मे पल रहा बच्चा अपंग हो या बलात्कार का परिणाम हो तथा गर्भनिरोधक दवा के असफल होने के कारण हो या माता के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा हो।
द्वितीय तिमाही का गर्भपात बहुत ही संकटपूर्ण एवं घातक होता है। यह माता और भ्रूण दोनों के लिए खतरनाक है।एम० टी० पी० सिर्फ 12 सप्ताह तक ही सुरक्षित है। लेकिन आज बच्चों का लिंगजानने के बाद द्वितीय ट्राइमिस्टर (12 सप्ताह के बाद) भी एम० टी० पी० किया जाता रहा है।
अतः सरकार ने फिर से एक कानून बनाया है प्रीनेटल डायगोन्सिटक टेक्नीक दुरूपयोग पर नियंत्रण एवं रोक विधि 1994 जिसका सुधार 2003 में हुआ है।
इसके द्वारा प्रभावशाली परामर्श सेवाओं को देने तथा गैर कानूनी रूप से कराए जा रहे गर्भपातों में जान की जोखिम के बारे में हिदायत दी गयी है। इसका मुख्य कार्य प्रसद के पहले लिंग निर्धारण को रोकता है।इस कानून को न मानने पर दंड दिया जा सकता है तथा दोगी चिकित्सक के चिकित्सकीय पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।


0 Comments