Ad Code

Flower

Ticker

6/recent/ticker-posts

शमशेर प्रयोगधर्मी स्वभाव का प्रगतिशील कवि के रूप में मूल्यांकन करें। या कवि शमशेर के काव्य वैशिष्ट्य को उद्घाटित करें। या, शमशेर की काव्यानुभूति (प्रेमानुभूति) पर प्रकाश डालें।

Ans.शमशेर अपने जीवन काल में ही कविता का विशिष्ट स्कूल बन गये थे। उन्होंने हिन्दी को तीन कविता पीढ़ियों को कविता कहने का सलिका सिखाया समकालीन कविता के मुहावरे पर शमशेर का असर अज्ञेय और मुक्तिबोध से कम नहीं था। मुक्तिबोध और शमशेर ने हिन्दी कलिता में नयो गहरी ऐहिकता या कहें कि इन्द्रिय-बीधात्मकता जोड़ो शमशेर नै कविता को कलात्मक अतिकविता का निष्प्रभ गद्य, दोनों से बचाना कवित्व-सम्पन्न बनाया। वैचारिक धरातल पर घोषित प्रतिबद्ध शमशेर कविता लिखते हुए सिर्फ कवि रहे। यही बात उन्हें दूसरों से अलग करती इसलिए शमशेर अपनी तरह के अकेले और जरूरी कवि हैं।

कवि विशेष को सागर का कवि, पहाड़ का कवि, रेगिस्तान का कवि या अन्तरिक्ष घोषित करना आलोचना का सजावटी प्रयोगवाद है। क्योंकि ऐसा कह भर देने में कोई खास मुश्किल नहीं है लेकिन यह किसी कवि की सम्भावनाओं और उपलब्धियों को सीमित करके देखना है। बावजूद इसके आलोचक कवियों के बारे में फतवे जारी करते रहते हैं। कवियों का कवि, नयी कविता का पहला नागरिक, कठिन कवि, जटिल कवि, दुरुह कवि-इत्यादि कई विशेषण शमशेर के नाम खास मदद नहीं की उन नाम के साथ भी जोड़े गये। लेकिन शमशेर को समझने-जानने में किसी की है। तमाम फ्रेम शमशेर को विराटता के सामने बौने पड़ते गये। शमशेर चौखटों को तोड़कर बाहर आते गये। मन्द प्रतिभा के आलोचक सिर खुजलाते रह गये।

वस्तु और रूप दोनों धरातला पर शमशेर अपनी बहुआयामी प्रयोगधर्मिता की वजह से ही शास्त्रीय आलोचकों मुश्किल में डालते आए हैं। गौर करने लायक पहल है कि विशेषकर शिल्प स्तर पर जितने प्रयोग शमशेर किए हैं, उतने किसी प्रयोगवादी कवि भी नहीं किए होंगे। त्रिलोचन ने कहा है- 'इशारे के कवि हैं शमशेर यूरोपीय प्रभाव या उर्दू का ही प्रभाव या उर्दू का ही भाव जाहिर तौर शमशेर में कहीं नहीं है। इशारे के कवि हैं वो। गालिब ने एक शेर में कहा है- चलाए जाँ है गालिब उसकी हर बात, इबारत क्या अदा क्या' शमशेर का विषय-चयन, सोच और प्रस्तुति सभी सतहों पर उन्हें अलग खड़ा करनेवाले घटक है। 

त्रिलोचन कहते हैं 'शमशेर में शब्द-योजना अदा के साथ की है। अदायगी जो है उनको वो और से बिल्कुल अलग है, आज भी वैसे शमशेर से प्रभावित कवियों की लम्बी लिस्ट कवियों है, नाम नहीं लूंगा। तो प्रभाव कम नहीं होता। शमशेर का बहुतेरे नाम न लेंगे। छोटे कवियों में कह रहा हूँ, मलयज आदि उनसे प्रभावित थे और भी बहुत से पुरस्कृत प्रतिष्ठित और सम्मानित जो हैं, वे भी प्रभावित हुए। अज्ञेय तक प्रभावित दिखते हैं, कई जगह और परिहास में ही सही, परिमलवाले कहते थे कि भई, शमशेर को हमें दे दो, और बदले में हमारे यहाँ से किसी को भी ले लो, लेकिन, वैसे भी शमशेर को समझने में कई लोग भूल करते हैं।' इस मायने में शमशेर
 कच्चे कवि नहीं है।

शमशेर के यहाँ रोमान है उच्छल रोमान! लेकिन वह एक विद्रोही भाव है। संकीर्ण छायावदी रोमान नहीं है। इस सन्दर्भ में त्रिलोचन ठीक कहते हैं- शमशेर रूमानियत को बुरा नहीं मानते थे। लेकिन असामयिक मानने लगे थे। इस पर उनसे मेरी बातचीत हुई है। मैंने कहा कि रूमानियत तो व्यक्ति केन्द्रित है और वो रहेगी। अगर हम प्रगतिशैल साहित्य को संकीर्ण, एकांगी नहीं बनाना चाहते तो उसे एक्सेप्ट करना पड़ेगा। रोमेंटिसिन्म का त्याग कर देने पर प्रगतिशील नहीं रह जाएँगे

फिर रूमानियत का रंग देखिए तो मायकोवस्कों में है, गोकों में है। गोकों का जो काव्य है, उसको कहते हैं। अंग्रेजी में उनकी कविताएँ आई हुई है, वहाँ रूमानी है के गर्दा कविता में नहीं है। वहाँ दृष्टि सम्पन्न और वरपरक है यह तो समानियत का असर शमशेर पर है, और के करीब रह के छामाबाद में यो सगभग मुक्त है। लेकिन अपरो अन्त तक है। मानो यूरोपीय छायाबाद सहित से हिन्दी के पद है, अन्त का नया और प्रयोग पर बल देते हुए। शमशेर मुक्त हो जाते हैं। उर्दू के असर से शायद बड़े कैनवासवाली उनकी कविता को विषयवस्तु के बारे में भी यह कहा जा सकता है। अर्थ विम्य प्रतीक और यहाँ तक कि शब्द-अन्तरादापात

जैसे शिल्प के सूक्ष्मतम स्तरों पर शमशेरको प्रयोगधर्मिता साफ पहचान सकती है। इन भाषिक उपकरणों से इतर शाब्दिक उपादान और अमूर्तन इत्यादि को को बहुत ठीक पहचानकर शमशेर ने उनका बेहतरीन इस्तेमाल किया है- 'शिला का खून पी थी। यह ज जोकि पत्थर भी स्वयं सदियों भी बात की ती टहनियाँ-सी और यह पक्का दाल में "शिला का खून पीती थी की शब्द शब्द की दूरी के साथ-साथ पैराग्राफिंग में भी गजब के काव्य-कौशल का उदाहरण बनती हैं। यहाँ रिकामा करनेवाला बौद्धिक नहीं है बल्कि यहाँ कवि अर्थ को कई आयामों में प्रक्षेपित करनेवाली प्रणाली विकसित कर रहा है।

यह अकारण नहीं है कि इसे ठीक से नहीं पहचानकर रूपवादरी आलोक शमशेर को प्रयोगवादी चौखटे में फिट कर देते हैं। यह सिरे से शमशेर की कविता के बुनियादी प्रगतिशील स्वभावको अनदेखा कर देना है। यहाँ यह देखना शायद कुछ लोगों को अवश्न में डालता है कि रूपगठन के पर शमशेर पर निराला का नहीं, पन्त का ज्यादा असर पड़ा है और अपने समकालीनों में यह मुक्तिबोध के नहीं अज्ञेय के ज्यादा नजदीक हैं। मुक्तिबोध के यहाँ का मिला-जुला असर है। देने की बात यह है कि यह बात शमशेर के शिल्प के बारे में हो रही है।

किसानी भीतना और मजदूर संघर्ष को शब्दों से उठाकर जीवन का अनुभव बनाने में केदारनाथ अग्रवाल, नागार्जुन के साथ-साथ शमशेर ने भी बढ़ी भूमिका निभाई है। शमशेर ने किसान-मजदूर वर्ग की मुश्किल जिन्दगी के सक्रिय चित्र उकेरे है शाम होने को हुई सीटे किसान दूर पेड़ों में बड़ा खग-धूत में लिपटा हुआ है आसमान/शाम होने को दुई नीरव' तथा '' शाम है कि आसमान खत है। पके हुए का लपक उठी सद् परी दरादियोंकि आग है गरीबके दिलो हुए कि रोटियाँ लिये हुए निशान लाल-लाल) में है पक्तियाँ बनाती है कि शमशेर को क्रान्तिकारिता पार्टीबद्धन होकर भारतीय सर्वहारा को मार्मिक पीड़ा से उपजी है। 

इसलिए 'अमन का राग' के इस गायक के यहाँ सामाजिक परिवर्तनकामी ताकतों को पता है वाम नाम दिशा, समय साम्यवादी कहनेवा इस कवि ने बराबरी को जीवन में उतारा और शाब्दिक नारेबाजी से पोज किया है। उन्होंने अपनी वैचारिक प्रणालों को नहीं छोड़ा। यह वैज्ञानिक समझ ही उन्हें यह संज्ञान देती है कि सत्य करूजनताको सत्य ही है सत्य हो सुखदैन भीषणरस्थिति कंगाल बुद्धिः घर का मजूर सत्य का क्या रंग एक संग एकजनता का दुख एक हवा में उड़ती पताकाएँ अनेक दैन्यदानव क्रूर स्थिति गाल बुद्धि मजूर परभअपनेपनधार अंधेरे में यह विचार है जो शमशेर को और र से घिरे हुए लोगों को अपने का रास्ता दिखाता है इसलिए शमशेर ने मार्क्सवादको ऑक्सीजन कहा है। 

वह इस विचार को सबक विचार की तरह रखते हैं। और इस सन्दर्भ में बाखल करार दिए जाने के जोखिम उठाकर भी जिद के साथ उस पर कामय रहते हैं।। शमशेर विश्कार भी है। उन्होंने शब्दों के साथ-साथ रंग-रेखाओं से भी चित्र बनाए हैं। कला-संमोक्षक उनके चित्रों में सूक्ष्मदृष्टि, गहन-उर्वर भाव-भूमि और विशिष्ट रंग-चेतना देखते है। शमशेर की यह कला प्रतिभा उनकी कविता में भी दिखाई देती है। इस पहलू पर 
काफ़ी लिखा जा चुका है।

 फिर भी 'चीन' कविता का जिक्र करना गैर-जरूरी नहीं होगा। चीनी संकेताक्षरों के मूल अर्थपरक संवेदन-धरातल का कविता में कायान्तरण खुद में शब्द और रेखाओं के एक हो जाने का उत्कृष्ट उदाहरण है। शब्दों का ऐसा अद्भुत चित्रपरक विश्लेषण वही कर सकता है जिसने रेखाओं का गहरा मनन और अभ्यास करने के साथ-साथ इस कला का किताबी नहीं, व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया हो। शमशेर का एक प्रकृति बिम्ब देखिए यह चित्रण और वर्णन की सदियों से कतई मुफ्त है।

 गत्यात्मकता इसके केन्द्र में है। क्योंकि इसमें जीवन की गति है-धूप थपेमारती है पप्पू केले के हातों से पातों से केले के धम्बों पर खसर खसर एक चिकनाहट हवा में मक्ख मा घोलती है। यहाँ हाथ, 'हात' हो गये हैं और यह केवल काव्य-सजावट नहीं है बल्कि यह नये अर्थ को प्रस्तावित करने जैसा है। यहाँ रंग-रेखा, शब्द-चित्र गति में एफाकार हो गये है', 'शिला का खून पीती थी', 'सींग और नाखून' इत्यादि शमशेर ने लिखा है', 'शिला का खून पीती थी', 'सींगत और नाखून' इत्यादि शमशेर ने लिखे हैं।

 उन्होंने मुक्तक, गीत, रुबाई, नज्म, गजल का फॉर्म भी बखूबी संभाता है। 'सींग और नाखून कविता दिल दहलानेवाले अर्थ-सन्दर्भों से भरी हुई कविता है-सींग और नाखून लोहे के वक्तर कन्धों पर सोने में सूराख हड्डी का आँखों में घास काई की नमी एक मुर्दा हाथ मेज पर टिका उलटी कलम याने तीन तसलों में कमर का घाव सड़ चुका है। जदों का भी कहा जाल हो चुका पत्थर/ इन पंक्तियों में युद्ध से उपजा भय, त्रास और विद्रूपता जैसे साकार हो जाते हैं।

शमशेर ने जो रचा, तन्मय होकर सृजित किया शब्द और अक्षर शमशेर सरीखे कवियों के यहाँ सम्पूर्ण अर्थवत्ता के साथ चमकते हैं। लेकिन उनका रचाव रीतिवादी नहीं है। उन्होंने एक नैसर्गिक कवि की तरह कविता को पाया है। शमशेर को अर्थ सप्रयास अजिंत नहीं करने पड़े। वह उनके शब्दों में ही निहित रहते हैं। कविता लिखते समय शमशेर का भावचित्र अगर बनाया जाए तो वह चट्टान तराशते शिल्पी या मनोयोग से रंगमय होते चित्रकार का बनेगा। शमशेर की कविता मनोदशाओं की अभिव्यक्ति है। वे विर से मनोदशा तक आते हैं।

 उनकी कविता में आए बौद्धिक उलझाव का यही कारण है। शमशेर अपने शब्द-चित्रों को सीधे-सपाटन रखकर इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि पाठकीय चेतना सक्रिय हो जाती है। उनके बिम्बों के बेमेल संयोजन के पीछे यही चिन्ता काम करती है। इससे यह भी पता चलता है कि शमशेर का कवि अपने पाठक की समझदारों पर विश्वास करता है। इसलिए जो आलोचक नयी कविता पर यह आरोप लगाते हैं कि वह पाठक को साथ लेकर नहीं चलती, शमशेर की कविता इसका जवाब बनती है।

शमशेर ने अपने समकालीन कवि-मित्रों और जनता के लिए संघर्ष करनेवाले अक्सर अज्ञात रह जानेवाले साथियों पर भी कविताएँ लिखी हैं। खास बात यह है कि शमशेर ऐसी कविताओं में केवल मित्रवत प्रशंसा-गायन और नाहक हक अदा करने को रूढ़ि से बचे हैं। यहाँ तक कि उन्होंने अपने समय के बड़े कवियों के अभिजात्य के खिलाफ मोर्चा बाँधा अज्ञेयवादी कुलौनवर्गीय कथित 'सुरुचि' पर सीधे 'अज्ञेय से' से कहना अपने समय की आधुनिकतावादी कविता पर रचनात्मक आलोचनापरक तीखी टिप्पणी है। अज्ञेय की ख्याति के शिखर समय में कुलौनतावादी काव्यरूचि के प्रतिपक्ष में यह अपनी तरह का स्टैंड भी है। 

'निराला के प्रति' कविता शमशेर की काव्ययात्रा का मंगलाचरण जैसा है- 'भूल कर जब-जब राह भटका में तुम्ही झलके हे महाकवि सघन तम की आँख बन मेरे लिये' आज केदारनाथ सिंह, कवि त्रिलोचन के पीछे चलने को जो विनम्र संवेदना व्यक्त करते हैं उनका यह पाठ इसी परम्परा में आता है। शमशेर ही है जो त्रिलोचन की 'धरती' के पद्म की एक पंक्ति में हृदय और विवेक सम्पन्न आलोचना करते हैं- '

सहजाता उसका प्राण है'। मुध्याकुमारी चौहान, भुवनेश्वर, मुक्तिबोध, प्रभाकर मावई नरेश मेहता सरीखे साहित्यकारों के साथ-साथ कामरेड सदन भारद्वाज जैसे साथियों को शमशेर ने आत्मीयता से याद किया है। इस तरह की कविताएँ व्यक्तियों को उनके जीवन प्रमाणे समेत हमेशा के लिए जीवित रखती है।

शमशेर बुनियादरी तौर पर प्रेम के सौन्दर्यदश कवि है। यह सौन्दर्य उनके यहाँ 'बाद' के रूप में नहीं है। उनकी मनोरचना में सौन्दर्य और प्रेम का पुतामिला स्वरूप अपने में मिलता है- "तुम मेरी पहली प्रेमिका हो जो आने की तरह साफ बदन के माध्यम से ही बात करटी हो और शायद (शायद मेरी बात साफ-साफ समझती भी हो प्यारी, तुम कितनी प्वये हो यहाँसेका बदन, हवा में हिल रहा है। हवा हौले-हौले नाच रही है।

 इसलिए शमशेर के यहाँ देह का सहन स्वीकार भी है-"एक ठोस बदन अष्टधातु का-सा सचमुच/ ऊँपाएँ डोटो एरिया रे हुए से मगर जानता हूँ कि वो बराबर-बराबर बहुत तेज में है यहाँ प्रेम का उच्छल रोमान तो है ही, उसके साथ ही क्लासिकल यथार्थ भी है। और यह चीज तरफ खींचती है "फिर क्यों मुझे (अंगों में सिमिटकर अपने )/ तुम भूल जाती हो पल में कि हमे होगी मेरी साथ/ तुम भूल न जाओ मुझे इस तरह यहाँ हर शब्द अपनी अ में तरज रहा है।

आज जबकि स्त्री-पुरुष सम्बन्धों में नैसर्गिक ऊष्मा नहीं बच प्रेम काकी कुटीर बन गया है। यह सम्बन्ध पर्मनल नहीं रहकर फंक्शनल बन गया है तो प्रेम निवी संवेदन कैसे बना रहेगा 2 ऐसे में शमशेर जैसे कवियों को प्रेम कविताएँ ऐतिहासिक गहत का काम करती रहेंगी वह मुझ पर हंस रही है, जो मेरे होठों पर एक तलुए के बल खड़ी है। मगर उसके बाल मेरी पीठ के नीचे दबे हुए हैं और मेरी पीठ को समय के बारीक तारों कोतरह खुद रहे हैं। उसके एक चुम्बन को स्पष्ट परछा मुहर बनकर उसके तलुओं के ठप्पे से मेरे मुंह को कुचल चुकी है।

 उसका सोना मुझको पीसकर बराबर कर चुका है।" उद्दाम और अकुठे प्रेम शमशेर के यहाँ एक बड़ा मानवीय मूल्य बनकर उभरता है। यह भी प्रगतिशील एप्रोच है मुझको जंगली फूलों की तरह आंस से टपकने दो/ ताकि उसको दबी हुई खुशबू से अपने पलकों को उनींदी जलन को तुम भिगो सको, मुमकिन है तो हाँ, तुम मुझसे बोलो/ जैसे मेरे दयावे की शर्माती चूलें सवाल करती है बार-बार दिन के अनगिनत कमरों से हाँ, तुम मुझसे प्रेम करो जैसे मछलियों तहरों से करती हैं। जिनमें वह फैसने नहीं आती। जैसे हवाएँ मेरे सीने से करती है जिसको वह गहराई तक दबा नहीं पातो तुम मुझसे प्रेम करो जैसे मैं तुमसे करता हूँ।

में है ही नहीं तुम ही तुम है। यह सूफीयाना आवाज सबसे अलग है। यहाँ प्रेम अपने समूचे निजीपन के साथ मौजूद है-'मेरो याददाश्त को तुमने गुनाहगार बनाया और उसका सूद बहुत बढ़ाकर मुसझे वसूल किया और तब मैंने कहा- अगले जनम में में इस तरह मुसकराया जैसे शाम के पानी में डूबते पहाड़ गमगीन मुसकाते हैं। मेरो कविता को तुमने खूब दाद दी मैंने समझा/ तुम अपनी ही बातें सुना रहे हो तुमने मेरी कविता की खूब दाद दो प्रेम यहाँ स्थायीभाव में बदल गया है। यह एकालाप नहीं, दो आत्मीयों का निजी संवाद है।

मुक्तिबोध ने इसे ठीक पहचाना था कि 'शमशेर मुख्यतः प्रणय जीवन के प्रसंगबद्ध रसवादो कवि है।' यह रसदृष्टि काव्यशास्त्रीय नहीं है। कठिन जीवन में छोटे-छोटे मानवीय सुखों के अन्यषण से उपजे आनन्द का पर्याय है। इसलिए प्रेम शमशेर को निर्वाक और निष्क्रिय नहीं करता उन्हें शब्द देता है-मौन के शब्द प्रेम उन्हें सबसे अकेला करने के बाद उनसे मिलता है तब उन्हें ऐसा लगता है जैसे- 'तुम चारों तरफ से मुझसे लिपटी हुई हो मैं तुम्हारे व्यक्तित्व के मुख में आनन्द का स्थायी ग्रास हूँ मूक' प्रेम शमशेर के यहाँ केवल व्यक्तिगत प्रसंगों में हो व्यक्त नहीं हुआ है।

उनके यहाँ प्रेम वैश्विक चेतना के व्यापक आयामों को जाहिर करता है। यह प्रेम सुन्दरता का उदात्त रूप है। अपनी 'कला' कविता में शमशेर ने इस सच को कुछ ऐसे जाहिर किया था 'प्रेम का कम्बल जितना विशाल हो जाता है। आकाश जितना और केवल उसी के दूसरे अर्थ सौन्दर्य हो जाते हैं। मनुष्य की आत्मा में पानी सौन्दर्य मनुष्य की सामाजिक चेतना के परिष्कार और विस्तार के उच्चतम सोपान प्रेम की प्राथमिक अवस्था है। यह सम्पूर्णता में खुद में मनुष्य को पाना है।

सौन्दर्य का अर्थ शमशेर के लिए हवाई, अलौकिक या केवल शारीरिक मधुरिमा नहीं है। शमशेर ने 'दूसरा सप्तक' में कहा था 'सुन्दरता का अवतार हमारे सामने पल-छिन होता रहता है। अब यह हम पर है कि हम अपने सामने और चारों ओर इस अनन्त और अपार लीला को कितना अपने अन्दर घुला सकते हैं।' सौन्दर्य को पहचानने की इतनी प्रखर दृष्टि दुर्लभ है। 

साफ है कि शमशेर अपने पड़ोस में ही सौन्दर्य को देख लेते हैं। पा लेते हैं। उनकी सौन्दर्य-चंतना मानवीय लोक से प्रेरणा, रूप और रंग ग्रहण करती है। वे कवियों का कवि बनने की जगह जनकवि होना अधिक पसन्द करते हैं। इस सब को शमशेर ने कई तरह से कहा है। शमशेर मानते हैं कि 'चुका भी हूँ नहीं में क्योंकि उन्हें भरोसा है बात बोलेगी/ हम नहीं भेद खोलंगो बात हो।' यह शब्दों के जीवित रहने पर सच्चे विश्वास का परिचायक है। शमशेर जैसे कवियों के यहाँ इसे खरे रूप में देखा जा सकता है क्योंकि उन्होंने जीवन से शब्द लिये हैं। बैल बनकर जीने का साहस ही उन्हें काल से होड़ लेने की ताकत देता है। प्रेम के इस कवि की कविताएँ प्रेम के अक्षत रहने का साक्ष्य है।

नयी कविता की प्रगतिशील धारा में नागार्जुन, त्रिलोचन केदारनाथ अग्रवाल, मुक्तिबोध सरीखे बड़े कवियों के साथ शमशेर एक विशिष्ट उपस्थिति है। काव्य को कला और उसके कलात्मक उपादान माननेवाले कई कवि हैं लेकिन शमशेर कलावादी नहीं हैं। वह कविता को कला मानते हैं लेकिन उसके साथ ही वह उसमें मनुष्य और उसके समाज की मुक्ति के रास्ते भी प्रस्तावित करते हैं। कुछ घरातलों पर उनकी कविता अज्ञेय जैसी लगती है लेकिन शमशेर अज्ञेयवादी नहीं हैं क्योंकि उनके यहाँ काव्य-कला एक सचेत और प्रयत्न साध्य कर्म नहीं है। इसके साथ ही उनके यहाँ मुक्तिबोध जैसी बुनियादी प्रतिबद्धता भी नहीं मिलती। दरअसल उनके काव्य व्यक्तित्व में परस्पर विरोधी बातों का संश्लेषण मिलता है। जैसा कि पहले कहा शमशेर के यहाँ उच्छल रोमान भी मिलता है लेकिन अति भावुकता नहीं मिलती।

 शमशेर, निराला और मुक्तिबोध जैसा विकट आत्मसंघर्ष भी करते हैं और अनुभूति की प्रमाणिकता की बात भी करते हैं। इतना ही नहीं, नयी कविता के पक्षधरों की तरह उनकी कविता अर्थ की लय ढूँढती है और अपने काव्य-शिल्प को शमशेर विषय के दबावों से निर्मित करते हैं। हम देखते हैं कि समशेर एक तरफ प्रगतिवादी चेतना से संचालित लगते हैं। तो व्यंजना के स्तर पर शमशेर से बड़ा प्रयोगध माँ कवि मिलना मुश्किल है। अपने काव्य विषयों की तरह शमशेर अपने काव्य व्यक्तित्व में विरूद्धों का सामंजस्य जैसा कठिन कार्य 
भी साथ लेते हैं।

शमशेर ने ऐतिहासिक दृष्टि से हिन्दी कविता को अनूठे विषय ही नहीं दिए बल्कि अद्भुत भाषिक प्रणाली भी उसके लिए तैयार की है। उन्हें किसी भी भाषा, बोली काव्य-रूप से परहेज नहीं रहा है। शमशेर ने नयी काव्य-भाषा का अन्वेषण करते हुए निराला जितना बड़ा काम किया है। उन्होंने बिम्ब निर्माण की नयी तकनीक कविता को सौंपी है।

शमशेर का वैचारिक धरातल उनके काव्य विषयों की तरह उदार है। उन्हें कार्ल मार्क्स का साम्यवाद, फ्रांसिसी प्रतीकवाद, अति यथार्थवाद और यहाँ तक कि प्रगतिशील अस्तित्त्ववाद भी प्रभावित करता रहा है। उन्होंने अनेक भाषाओं की कविता के मर्म को समझा है और ऐसी प्रगतिशील कविता प्रस्तुत की है जिसमें बिल्कुल नारेबाजी नहीं है। वह द्वन्द्वात्मक भौतिकवादी विचारों के कट्टर समर्थक हैं, लेकिन मार्क्सवादी दर्शन के गुणगायन की बजाय उसे मनुष्य के विचार और उसके जीवन को बेहतर बनाने का जरिया बना देते हैं।


Post a Comment

0 Comments

Ad Code