Ad Code

Flower

Ticker

6/recent/ticker-posts

काव्य हेतु से क्या समझते हैं ? सोदाहरण स्पष्ट करें ।


काव्य-हेतु.  :----- कवि में काव्य- निर्माण की क्षमता उत्पन्न करने वाले साधनों का नाम काव्य-हेतु है। काव्य हेतुओं के सम्बन्ध में भिन्न-भिन्न आचार्यों ने पृथक् पृथक् मत व्यक्त किया है। 

किन्तु सामान्य रूप से आचार्यों ने शक्ति, निपुणता और अभ्यास इन तीनों को काव्य का कारण माना है। काव्य के प्रेरक हेतु और प्रयोजन शब्द लगभग एक ही हैं। 

पाश्चात्य काव्य-शास्त्र में हेतु को प्रेरक तत्व के रूप में लिया गया है तथा भारतीय काव्य-शास्त्र मे काव्य के हेतु एवं काव्य के प्रयोजन पर विचार किया गया है। संस्कृत काव्य-शासा के प्राचीन आचायों में 'भामह' काव्य 'प्रतिभा' को मानते है। उनके अनुसार,

"गुरुपदेशादध्येतु शास्त्रं जड़ाधियोऽप्यत्नम्। काव्यं तु जायते जातु कस्यचित् प्रतिभावतः॥"

अर्थात् "गुरु के उपदेश से जढ़ बुद्धि भी शास्त्र का अध्ययन कर सकता है, किन्तु काव्य का कर्ता कोई प्रतिभावान व्यक्ति हो हो सकता है। दण्डी प्रतिभा के अतिरिक्त शास्त्र ज्ञान तथा अभ्यास को भी काव्य का हेतु मानते है। 

रुद्रट का मत है कि, "काव्य में आसार वस्तु को दूर करने, सार ग्रहण करने तथा चारुता लाने के कारण शक्ति, व्युत्पत्ति और अभ्यास काव्य के कारण है।" आचार्य वामन ने लोक- (लोक व्यवहार), विद्या ( शब्द-शास्त्र, अभिधान-कोश, छंद शास्त्र, कला, कामशास्त्र तथा दण्डनीति) और प्रकीर्ण (काव्य परिचय, अभियोग, वृद्ध सेवा अवेक्षण, प्रतिभा और अवधान) को काव्यांग मानते हैं। वामन का कव्यांग ही काव्य-हेतु है।



आचार्य राजशेखर ने 'समाधि' और अभ्यास से उत्पन्न 'शक्ति को काव्य-हेतु माना था। उन्होंने काव्य-हेतु के विवेचन प्रसंग में श्यामदेव तथा मंगल के मतानुसार लिखा है, "काव्य-कर्म में कवि की समाधि सर्वोत्कृष्टि साधन है।" आचार्य मम्मट ने 'शक्ति', 'निपुणता' और 'अभ्यास इन तीनों के समन्वित रूप को काव्य का हेतु माना है।

"शक्तिर्निपुणता लोक शास्त्र काव्याद्यवेक्षणात् । काव्यज्ञ शिक्षणाभ्यास इति हेतुस्तदुद्भवे ।।"

अर्थात् कवि में संस्कार रूप में विद्यमान शक्ति, लोक व्यवहार, शास्वं तथा काव्य आदि को पर्यालोचरण से उत्पन्न निपुणता और काव्य मर्म को आनने वाले गुरु की शिक्षा के अनुसार काव्य-निर्माण का अभ्यास ये तीनो ही समष्टि रूप से काव्य के हेतु हैं।

वाग्भट्ट ने इन तीनों के सम्बन्ध को स्पष्ट करते हुए लिखा है प्रतिभा काव्य का कारण है, व्युत्पत्ति विभूषण है और अभ्यास उसके सृजन, को बढ़ाने वाला है, ऐसा प्राचीन कवियों का मत है

"प्रतिभा कारणं तस्य व्युत्पत्तिस्तु विभूषणम्। भृशोत्पत्तिकृदभ्यास इत्यादिकवि संकथा।।"

आचार्य हेमचन्द्र के मतानुसार, "प्रतिभा काव्य का हेतु है। व्युत्पत्ति और अभ्यास प्रतिभा प्रतिभार करने वाले, "जिस प्रकार मृतिका और जल मे संयुक्त ही बीज-माला की उत्पत्ति में कारण है उसी प्रकार शास्त्र और उसके अभ्यास से उत्पन्न प्रतिभा ही कवि की उत्पत्ति में कारण है।" आचार्य जयदेव ने भी इसी बात को स्वीकार किया है।

पडितराज जगन्नाथ काव्य का कारण कति में रहने वाली प्रतिभा को मानते हैं तथा व्युत्पत्ति और अभ्यास प्रतिमा के कारण है। 'प्रतिभा' की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा है, "काव्य निर्माण के लिए अनुकूल शब्दावों की उपस्थिति का नाम प्रतिभा है।"

 उनके अनुसार, "तस्य च कारणं कविता केवल प्रतिभा मां च काव्यगढनानुकूल शब्दार्थोपस्थितिः।" प्रतिभा का कारण कहीं अदृष्ट, कहीं असाधारण अध्ययन और कही काव्य-रचना का अभ्यास है।

भक्तिशास्त्र के अन्य भक्तिरसामृत सिन्धु' में काव्य की उत्पत्ति का तो नहीं, किन्तु भक्ति की उत्पत्ति का कारण बताते हुए कहा गया है, "मूल रूप में हृदय में विद्यमान अर्थात थोड़ी समा भक्त करने वाली होती है।" 


"स्वल्पाऽपि रुचिरेव स्याद्यक्तितत्वाववोधिका" यह थोड़ी सी मंचि संस्कारजन्य मनःप्रवृत्ति ही है। काव्य-हेतु के सम्बन्ध मे गोस्वामी तुलसीदास के कथन को उपयुक्त माना जा सकता है। गोस्वामी जी ने "रामचरित मानस की रचना का हेतु बताते हुए हृदय में सुबुद्धि के उल्लिखित होने की बाद कही है। यह मुबुद्धि का उल्लास शिव को कृपा से हुआ था।

"संभु- प्रसाद समुति हिये हुलमी रामचरित मानस कवि तुलसी"

इसी प्रकार भक्तिकाल के अन्य कवियों एवं अन्य संतों के जीवन का अवलोकन करने के पश्चात् यह सिद्ध हो जाता है कि, कभी गुरु के उपदेश से, कभी सत्संग के प्रभाव से, कभी धार्मिक ग्रन्थों के अनुशीलन से और कभी किसी प्रेरक घटना के महसा घटित होने से उनके संस्कार जागृत हुए थे और वे भक्ति-परक साहित्य-रचना की ओर प्रवृत्त हुए थे।

हिन्दी साहित्य के रीतिकालीन आचायों ने काव्य-हेतु के सम्बन्ध में कोई मौलिक अवधारणा नहीं प्रस्तुत की है। ये आचार्य इस विषय में मम्मट से विशेष रूप से प्रभावित थे। इन लोगों ने सामान्यतः मम्मट के काव्य प्रकाश को उपजीव्य बनाकर उनके मत को ही अपने ढंग से प्रस्तुत 
किया

सुखदेव मिश्र के अनुसार  :-


"कारण देव प्रसाद जिहि सक्ति कहत सब कोई। वितपति अरु अभ्यास मिलि, तप विनु काव्य न होई।।"

कवि भिखारीदास का मत "शक्ति कवित बनाइवे की, जिडि जन्म नछत्र मैं दीन्ह विधान। काव्य की रीति सिखी सुकबीन सो, देखी-सुनी बहुलोक की बातै॥ दास जू जामे एकत्र ये तीनि वनै कविता मन रोचक तातै। एक विना न चलै रथ जैसे धुरन्धर सूत की चक्र निपातैत।।” इसी प्रकार श्रीपति ने अपनी रचना काव्य-सरोज में लिखा है 


"शक्ति निपुणता लोकमत वितपति अरु अभ्यास।"

उपरोक्त मतो या बिसार करने से स्पष्ट हो जाता है कि, आचार्य मम्मट मेहेतुक जिन तीन कारणों, शक्ति, निपुणता और अभ्यास की बाते कही थी, उसे ही प्रायः सभी कवि आचार्यों ने स्वीकार किया है। लक्ष्मिान ने भी अपना विचार प्रकट करते हुए कहा है "बह्य लिख्खी पहिले ही ललाट में सक्ति सुरूप सहायक साज है। 


जाते सुजानन सौ मत काव्य के देस विदेसन वानी विराज है।। तीन हूँ साधन मै लचिराम प्रवीन वनै गुनवंत समाज है। आनंदकारी उदै प्रतिमा उर आयी करे कल सो कविराज है।" निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि, सभी भारतीय आचार्यों ने शक्ति अर्थात् प्रतिभा, व्युत्पत्ति (निपुणता) और अव्यास को ही काव्य-हेतु माना है। काव्य-सृजन में इन तीनों का महत्वपूर्ण स्थान है।


प्रतिभा प्रतिभा "नवनवोन्मेशशालिनी प्रज्ञा" का नाम है। नये-नये अर्थो का उन्मीलन प्रतिभा का कार्य है। आचार्यों ने काव्य-सृजन के हेतु के रूप में 'प्रतिभा' को विशेष महत्व दिया है। जिस व्यक्ति में प्रतिभा होती है वहीं काव्य-रचना में प्रवीण हो सकता है। भारतीय आचार्यों ने इसे एक शक्ति के रूप में स्वीकार किया है जिसके बिना काव्य की रचना हो ही नहीं सकती और यदि हो भी जाय तो उपहास्यता को ही प्राप्त होगी। यह शक्ति पूर्व  जन्म से संस्कारों से प्राप्त होती है।

आचार्य भामह के अनुसार, गुरु के उपदेश से शास्त्र का अध्ययन तो बड़-बुद्धि भी कर लेते हैं, किन्तु काव्य-रचना की शक्ति, किसी-किसी को प्राप्त होती है। 'अग्नि पुराण में कहा गया है कि, संसार में नरत्व दुर्लभ है, उसमें भी विद्या दुर्लभ है, विद्या में भी कवित्य दुर्लभ है और कवित्व में भी शक्ति अर्थात् प्रतिभा दुर्लभ है।

 आचार्य वामन इसे जन्मान्तर से प्राप्त कोई संस्कार कहते है, जिसके बिना काव्य-सृजन सम्भव नहीं। कुन्तक, ने कवि शक्ति को प्रतिभा कहा है, पूर्वजन्म तथा इस जन्म के संस्कार से परिपक्व एक अद्वितीय दिव्य शक्ति प्रतिभा कहलाती है।

अभिनवगुप्त ने प्रतिभा को दो प्रकार का माना है-आख्या तथा उपाख्या कवि की प्रतिभा आख्या और समालोचक की प्रतिभा उपाख्या रुद्रट के अनुसार भी प्रतिभा के दो रूप है-सहगजा और उत्पाद्या जो स्वाभाविक रूप से उत्पन्न होती है वह सहजा कहलाती है और जो शास्वाध्ययन आदि से उत्पन्न होती है वह उत्पाद्या कहलाती है।

प्रतिभा के सम्बन्ध में आचार्य राजशेखर ने विस्तार से विचार किया है। उनके अनुसार प्रतिभा के दो प्रकार होते है-कारयित्री और भावयित्री। कारयित्री प्रतिभा कवियों के लिए आवश्यक है,

 यह प्रतिभा तीन प्रकार की होती है-

(1) सहजा,

(2) आहार्या और

(3) औपदेशिको ।

(1) सहजा- पूर्व जन्म के संस्कारों से प्राप्त जन्मजात प्रतिभा सहजा कहलाती है।

 (2) आहार्या-इसी जन्म के संस्कारों से प्राप्त या अर्जित प्रतिभा  आहार्या  कहलाती और

(3 ) औपदेशिकी-तंत्र-मंत्र तथा उपदेश से प्राप्त प्रतिभा औपदेशिकी कहलाती है। प्रतिभा किसी भी प्रकार को हो, उसके उन्मीलन के लिए समाधि और अभ्यास को राजशेखर आवश्यक मानते है। उनका कहना है कि, समाधि यानि मन की पूर्ण एकाग्रता और काव्य-रचना के अभ्यास से शक्ति उत्पन्न होती है। 

इस शक्ति से सम्पन्न व्यक्ति में ही प्रतिभा उत्पन्न हो सकती है। तात्पर्य यह है कि, प्रतिभा चाहे किसी भी प्रकार की हो उसके प्रस्फुटन के लिए आन्तरिक और बाह्य दोनों प्रकार के प्रयत्न आवश्यक है। 

भारतीय आचार्यों के प्रतिभा सम्बन्धी विचारों के निम्न रूप में व्यक्त किया जा सकता है

(1) कवित्व का बीज प्रतिभा में है।

(2) प्रतिभा जन्मान्तरगत संस्कारों पर आधारित होती है अर्थात् जन्मजात होती है।

 (3) प्रतिभा का उन्मीलन और पोषण मन की एकाग्रता और अभ्यास द्वारा होता है।

 (4) प्रतिभा का कार्य कवि को शब्दार्थसार्थ का मानस-साक्षात्कार कराना है। यह साक्षात्कार प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष दोनो प्रकार का हो सकता है।

व्युत्पत्ति :-    प्रतिभा के बाद व्युत्पत्ति का स्थान है। व्युत्पत्ति का अर्थ है, पाण्डित्य या निपुणता रुद्रट के अनुसार, छन्द, व्याकरण, कला, लोकस्थिति एवं पदार्थ ज्ञान से उत्पन्न उचितानुचित विवेक का नाम व्युत्पत्ति है। राजशेखर ने कहा है कि, औचित्यानौचित्य का विवेक और बहुज्ञता ही व्युत्पत्ति है।

। कवि की वाणी क्योंकि सभी दिशाओं में प्रवाहित होती है, इसीलिए उसे अनेक विषयों का ज्ञान होना आवश्यक है। यह ज्ञान केवल पुस्तकीय हो नहीं, व्यावहारिक भी होना चाहिए। कवि के लिए लोक और शास्त्र दोनों का ज्ञान जरूरी है। सम्मट ने व्युत्पत्ति के स्थान पर निपुणता शब्द का प्रयोग किया है। 

उनके अनुसार लोक, शास्त्र और कात्यादि का अवेक्षण ही निपुणता या व्युत्पत्ति है। अनेक पाश्चात्य आचार्यों ने विशेषतः नव्य शास्त्रवादी काव्याचार्यों ने व्युत्पत्ति पर लोकशास्त्र के निरीक्षण और औचित्यानौचित्य के ज्ञान पर बल दिया है।

अभ्यास :-     प्रतिभा एवं व्युत्पत्ति से परिपूर्ण व्यक्ति (कवि) अभ्यास द्वारा कविकर्म में कुशलता प्राप्त कर सकता है :-

"अभ्यासो हि कर्मसु कौशलमावहति ।"

अभ्यास आदि-काव्य का प्रमुख तत्व नहीं है तो आवश्यक हेतु अवश्य है। निरन्तर प्रयत्न करते रहना या बार-बार प्रयोग करना ही अभ्यास कहलाता है। मम्मट के अनुसार काव्यश लोगों के पास रहकर काव्य रचना का अभ्यास करना चाहिए। बार-बार करण और योजन की प्रवृत्ति ही अभ्यास है। 

करण और योजना अर्थात् बनाना जोड़ना। कहने का तात्पर्य यह है कि, शब्दों  और पदों का विषयानुकूल योजना का अभ्यास कवि के लिए आवश्यक हैं। आचार्य दण्डी प्रतिभा के महत्व को सर्वोपरि महत्व देते हैं, किन्तु वे अभ्यास को भी आवश्यक मानते हुए कहते हैं।

कि, "पूर्ववासनाजन्य अद्भुत प्रतिभा भले ही न हो, किन्तु काव्य आदि के श्रवण अनुशीलता तथा निरन्तर अभ्यास से सरस्वती की उपासना करने पर वाणी अवश्य ही अनुग्रह करती हैं। अतः जो कीर्ति चाहते हैं, उन्हें आलस्य का परित्याग कर सरस्वती की उपासना करनी चाहिए,

 क्योंकि कवित्व के क्षीण होने पर भी अभ्यासशील व्यक्ति विद्वानों की सभा में विहार करने में समर्थ हो सकते है।" सभी आचार्यों ने किसी न किसी रुप में अभ्यास को कवि-कर्म के लिए आवश्यक माना है। 

भारतीय काव्य-शास्त्र के क्षेत्र में काव्य-हेतुओं पर विचार करने से स्पष्ट हो जाता है कि प्रतिभा, व्युत्पत्ति और अभ्यास ही मुख्य रूप से काव्य हेतु है। कुछ आचार्यों ने 'समाधि' को भी काव्य-हेतु माना जात है। हिन्दी के अधिकांश आचार्यों ने उपरोक्त तीन को ही महत्व दिया है।







Post a Comment

0 Comments

Ad Code